Trains Canceled: .बिलासपुर–रायगढ़ रेल यात्री कृपया ध्यान दें,22 नवंबर से 3 दिसंबर तक ट्रेन रहेगी रद्द
Trains Canceled: चौथी लाइन का बड़ा काम,11 दिसंबर तक चरणबद्ध ब्लॉक....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अधोसंरचना विकास को तेज करते हुए एक महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य की घोषणा की है। (Trains Canceled) इसके तहत चक्रधरनगर ब्लॉक कैबिन को चौथी रेलवे लाइन से जोड़ने, रायगढ़ कोतरलिया सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग और तीसरी रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम किया जाएगा।
रेलवे की विकास रफ्तार तेज, पर यात्रियों को झेलनी पड़ेगी असुविधा….
इन कामों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेलवे ने 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक बिलासपुर–रायगढ़ के बीच चलने वाली 4 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। (Trains Canceled) इसके साथ ही 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर भी बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण कर रहा है, जिसमें अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का कार्य पूरा हो चुका है।
चौथी लाइन का बड़ा काम,11 दिसंबर तक चरणबद्ध ब्लॉक.
इसी परियोजना के तहत चक्रधरनगर ब्लॉक कैबिन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य 21 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इस व्यस्त कॉरिडोर में ट्रेन संचालन और तेज, सुरक्षित और अधिक व्यवस्थित हो जाएगा। फिलहाल यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें।





