Water Crisis: .खूंटाघाट नहर में रिसाव,20 दिन तक सीमित पानी,बिलासपुर में गहरा सकता है संकट

Water Crisis: 300 करोड़ की अमृत योजना पर सवाल,नहर रिसाव से शहर प्यासा

बिलासपुर में पानी संकट गहराने के संकेत मिल गए हैं। (Water Crisis) खूंटाघाट बांध से शहर को मिलने वाली पानी की सप्लाई 21 नवंबर से पूरी तरह बंद हो जाएगी। कारण है बांध से बिरकोना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाने वाली नहर में गंभीर रिसाव। दो साल पहले 300 करोड़ की अमृत मिशन योजना के तहत बनाई गई इस नहर और पाइपलाइन में अचानक रिसाव सामने आने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

नहर में रिसाव ने बढ़ाई टेंशन,बिलासपुर में पानी सप्लाई ठप….

नगर निगम के कार्यपालन अभियंता के अनुसार जल संसाधन विभाग 21 नवंबर से मरम्मत कार्य शुरू करेगा, जिसे पूरा होने में 15 से 20 दिन लग सकते हैं। (Water Crisis) इस दौरान शहर में पानी सप्लाई सीमित समय और कम मात्रा में दी जाएगी। सप्लाई बंद होने पर निगम उन ट्यूबवेल और मोटर पंपों का सहारा लेगा, जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था। इनसे शहर की सभी 22 पानी टंकियों को भरकर सप्लाई जारी रखने की तैयारी है। जहां अभी सुबह-शाम 3-3 घंटे पानी मिलता है, मरम्मत अवधि में यह घटकर 2 से सवा 2 घंटे रह सकता है।

00 करोड़ की अमृत योजना पर सवाल,नहर रिसाव से शहर प्यासा.

बिजली गुल होने पर सप्लाई और कमजोर पड़ने की चेतावनी भी दी गई है।निगम ने साफ कहा है कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी सप्लाई की जाएगी ताकि शहरवासियों को परेशानी न हो। खूंटाघाट नहर की मरम्मत पूरी होने तक बिलासपुर को सीमित पानी से ही काम चलाना होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई