अंबिकापुर में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया जनजातीय गौरव दिवस का समापन, कई योजनाओं का शुभारंभ

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जनजातीय समुदाय के प्रमुखों, जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। समारोह में जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेले का भी आकर्षक आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ित लोगों ने हाल ही में राष्ट्रपति से मुलाकात की थी, जिससे वे काफी भावुक और खुश हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगातार काम जारी है और पीएम जनमन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को सम्मान भी मिला है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर में नक्सलवाद काफी कमजोर हुआ है और अब दूर-दराज के इलाकों तक सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँच रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई