तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली-रायपुर IndiGo फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया

रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण दिल्ली से रायपुर आ रही IndiGo एयरलाइन की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। सुरक्षा कारणों से विमान को तुरंत भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

तकनीकी दिक्कत के कारण रायपुर-दिल्ली की रिटर्न फ्लाइट (6E-6476) का शेड्यूल भी प्रभावित हुआ और एयरलाइन की ओर से यात्रियों को नया समय भेजा गया, जिसमें उड़ान को दोपहर 12:15 बजे निर्धारित किया गया है।

रायपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी सितंबर में नेविगेशन सिस्टम की समस्या के कारण फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ी थीं। यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से नियमित रूप से तकनीकी सिस्टम की जांच और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button