सुकमा में हिड़मा और उसकी पत्नी का शव गांव पहुंचा, आदिवासी रीति-रिवाज से आज होगा अंतिम संस्कार

सुकमा: माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव पूवर्ती पहुंचा। दोनों हालिया पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए गए थे। शव गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गई। हिड़मा की वृद्ध मां अपने बेटे और बहू का पार्थिव शरीर देखकर फफक पड़ी।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हिड़मा और उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार पूरी तरह आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा।
गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। प्रशासन और पुलिस हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।





