शीतलहर की चपेट में एमपी समेत 5 राज्य; यूपी-बिहार और दिल्ली में बढ़ी ठंड 

दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड तेजी से अपने पैर पसार रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में शीतलहर का असर आज भी बना हुआ है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान अचानक गिरने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद आने वाले 4 दिनों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

4 राज्यों में बारिश की चेतावनी
IMD ने 18 से 24 नवंबर के बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में तेज बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के कई शहरों में जलभराव की स्थिति पहले से ही बनी हुई है।

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी जारी है, जिससे तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में भी तापमान 2-3 डिग्री तक गिरने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-NCR में कोहरा और बादल
दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बादलों के कारण दिन में धूप कम मिलेगी, जिससे ठंड का एहसास बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजस्थान में पारा शून्य
माउंट आबू में तापमान शून्य डिग्री तक दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में हवाओं की रफ्तार 15-20 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड
कानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, प्रयागराज में शीतलहर का असर बढ़ेगा। बिहार के पटना और आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, पर पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम ठंड तेज महसूस होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button