Donation Box Theft: अशोक नगर में भूतेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी चोरी, वारदात CCTV में कैद
Donation Box Theft: मंदिर प्रबंधन में हड़कंप,चोरी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड...

अशोक नगर स्थित भूतश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। (Donation Box Theft) मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दी गई। मंदिर प्रमुख मयंक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि अशोक नगर स्थित अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां इस घटना में शामिल हैं। फुटेज में देखा गया कि किस तरह ये तीनों मंदिर की दानपेटी के पास पहुंचीं और दानपेटी ले कर भाग गई।
सीसीटीवी ने खोला राज,मंदिर की दानपेटी ले भागीं तीन नाबालिग लड़कियां
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में आगे कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद पूरी जानकारी सरकंडा थाने को दी गई। पुलिस की पड़ताल में यह खुलासा हुआ कि दानपेटी को मंदिर से चुराने के बाद तीनों नाबालिग युवतियों ने उसे गणपति हॉस्पिटल के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर छुपा दिया था। बताया गया कि पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई। समाज व परिवार के सामने अपनी गलती महसूस करते हुए युवतियों के परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। परिजनों ने भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी।
मंदिर प्रबंधन में हड़कंप,चोरी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड…
चूंकि तीनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए मामले को संवेदनशील मानते हुए उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई से फिलहाल बचाया गया। (Donation Box TheftDonation Box Theft) समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दानपेटी से निकाली गई राशि को वापस मंदिर प्रबंधन को लौटाने की बात कही गई है। मंदिर समिति का कहना है कि इस घटना से सभी को सीख लेनी चाहिए और बच्चों पर विशेष निगरानी रखकर उन्हें अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी परिवार और समाज दोनों की है।





