गोल्ड की बढ़ती मांग ने बिगाड़ा देश का आर्थिक गणित, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का इंपोर्ट

अक्टूबर महीने में देश की आर्थिक सेहत को सोने की बढ़ती भूख ने बड़ा झटका दिया है। त्योहारों और शादी–विवाह के सीजन में मांग बढ़ने के कारण अक्टूबर 2025 में भारत का गोल्ड इंपोर्ट लगभग तीन गुना उछलकर 14.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 4.92 अरब डॉलर था।

कॉमर्स मिनिस्ट्री के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच सोने का कुल आयात 21.44% बढ़कर 41.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 34 अरब डॉलर था। गोल्ड इंपोर्ट में इस भारी उछाल ने देश के व्यापार घाटे को भी अक्टूबर में 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंचा दिया है। वहीं दिल्ली में सोने की कीमतें 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बनी हुई हैं।

कहां से आया सबसे ज्यादा सोना?
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण त्योहारों की मांग है।

  • स्विट्जरलैंड भारत का सबसे बड़ा सोना निर्यातक है, जिसकी हिस्सेदारी करीब 40% है।
  • इसके बाद UAE (16% से ज्यादा) और दक्षिण अफ्रीका (करीब 10%) का स्थान है।
    स्विट्जरलैंड से इंपोर्ट ही अक्टूबर में 403.67% बढ़कर 5.08 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

रत्न-आभूषण उद्योग में गिरावट
हालांकि, पिछले महीने रत्न एवं आभूषण का निर्यात 29.5% गिरकर 2.3 अरब डॉलर रह गया। भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है और आयात का बड़ा हिस्सा आभूषण उद्योग की जरूरतों को पूरा करता है।

चालू खाते के घाटे में राहत
सर्विस एक्सपोर्ट बढ़ने से अप्रैल-जून 2025 में भारत का चालू खाता घाटा GDP के 0.2% (2.4 अरब डॉलर) पर रहा, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 0.9% (8.6 अरब डॉलर) था।

चांदी के आयात में भी बंपर उछाल
अक्टूबर 2025 में चांदी का आयात भी 528.71% बढ़कर 2.71 अरब डॉलर हो गया। चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो और फार्मा जैसे उद्योगों में अधिक होता है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सोने के आयात के आंकड़ों में दोहरे लेखा-जोखा की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि जनवरी 2024 में ऐसे मामलों को सुधार दिया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई