बिहार में सरकार गठन से पहले BJP–JDU में खींचतान, स्पीकर और अहम मंत्रालयों पर दोनों दलों की दावेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन शपथग्रहण से पहले ही बीजेपी और जेडीयू के बीच अहम पदों को लेकर खींचतान सामने आई है। स्पीकर पद पर दोनों दल अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए जेडीयू नेता संजय झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं।

सूत्रों के मुताबिक गृह विभाग को लेकर भी दोनों दलों के बीच मतभेद है, वहीं वित्त विभाग पर भी दावा ठोंका जा रहा है। नई सरकार के मंत्रियों के नाम और विभागों के बंटवारे पर दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकों का दौर जारी है।

शपथग्रहण से पहले इन मुद्दों को सुलझाने की कोशिशें जारी हैं, ताकि नई सरकार सुचारू रूप से गठन की ओर बढ़ सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button