IPL 2026 ऑक्शन की तारीख का ऐलान, अबू धाबी में 16 दिसंबर को होंगे 77 खिलाड़ियों के लिए बोली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 सीजन के लिए ‘प्लेयर्स रिटेंशन’ प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब नीलामी (ऑक्शन) का इंतजार है। रिटेंशन की प्रक्रिया 15 नवंबर को पूरी हुई, जिसके तुरंत बाद BCCI ने ऑक्शन की तारीख का भी ऐलान कर दिया। इस बार ऑक्शन का आयोजन UAE के अबू धाबी में एतिहाद एरीना में 16 दिसंबर को किया जाएगा।
इस बार की नीलामी में कुल 77 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट भरे जाएंगे। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास इस नीलामी में इस्तेमाल करने के लिए कुल 237.55 करोड़ रुपये का ऑक्शन पर्स होगा। बीसीसीआई ने ऑक्शन के नियम और शर्तों का खुलासा कुछ समय बाद करेगा और खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इसके बाद ही साफ होगा कि कितने खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे और किसकी किस्मत चमकेगी।
रिटेंशन के अनुसार सबसे ज्यादा स्लॉट 13 केरल की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास खाली हैं। रिटेंशन के बाद KKR की टीम में केवल 12 खिलाड़ी बचे हैं। KKR के पास 64.3 करोड़ रुपये का बजट बचा है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 9 स्लॉट भरने हैं और बजट 43.4 करोड़ रुपये का है। सनराइजर्स हैदराबाद को 10 खिलाड़ी खरीदने हैं और उनके पास 25.5 करोड़ रुपये का बजट बचा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास 9 खिलाड़ी खरीदने के लिए केवल 16.4 करोड़ रुपये का बजट है।
बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी कि IPL 2026 के लिए प्लेयर रिटेंशन विंडो 15 नवंबर को बंद हो गई और सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची घोषित कर दी। कुल मिलाकर इस रिटेंशन प्रक्रिया में 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया।
इस मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी जमकर बोली लगाएंगी और कई नए खिलाड़ियों की टीमों में एंट्री होगी। ऑक्शन में खिलाड़ियों की किस्मत और टीम की रणनीति, दोनों ही निर्णायक साबित होंगे।





