भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर पूरे राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी कार्यक्रम स्थल पर स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी” और “धरती आबा” जैसी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी। मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के जगदलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं विभिन्न जिलों में मंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और सांसद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

जैसे–

•दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

•बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव

•रायपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखनलाल साहू

•राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

•सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

•जांजगीर-चांपा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

और अन्य जिलों में भी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति रहेगी।

इस विशेष अवसर पर जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जनजातीय कला, संस्कृति, व्यंजन, हस्तशिल्प और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी।

स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में भी बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी को जनजातीय इतिहास और योगदान के बारे में जानकारी मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई