बिहार चुनाव 2025: जेन-ज़ेड उम्मीदवारों ने बदली चुनावी हवा, अलीनगर से मैथिली ठाकुर को शुरुआती बढ़त

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार जेन-ज़ेड उम्मीदवार बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। पहली बार इतनी संख्या में 25 से 30 वर्ष के युवा प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। भाजपा ने उन्हें दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था, जहाँ उन्हें शुरुआती दौर में बढ़त मिली है।

युवा उम्मीदारों की इस नई लहर ने चुनावी माहौल में ऊर्जा भर दी है। सिर्फ मैथिली ही नहीं, कई अन्य युवा चेहरे भी मैदान में हैं—समस्तीपुर से 27 वर्षीय रविना कुशवाहा, मुजफ्फरपुर से 30 वर्षीय आदित्य कुमार, और फतुहा से 29 वर्षीय रूपा कुमारी सहित कई जेन-ज़ेड उम्मीदवार मतदाताओं को आकर्षित कर रहे हैं।

राजनीतिक दलों का मानना है कि युवा उम्मीदवारों को उतारने से युवा मतदाताओं तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है। इस बार जेन-ज़ेड मतदाताओं का दबदबा भी रिकॉर्ड स्तर पर है और वे रोजगार, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर स्पष्ट रुख रख रहे हैं।

चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि इस बार की प्रतिस्पर्धा में युवा नेताओं का प्रदर्शन यह तय करेगा कि बिहार की राजनीति में आने वाले वर्षों में किस तरह का नेतृत्व उभर कर आता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button