दिल्ली धमाका मामला: DNA रिपोर्ट से आतंकी डॉ. उमर की हुई पहचान

दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान डॉ. उमर के रूप में हुई है। DNA टेस्ट के नतीजों में कार में मिले अवशेषों का मेल उमर की मां के DNA से हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, धमाके के वक्त उमर i20 कार चला रहा था और विस्फोट के बाद उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा पाया गया। फोरेंसिक जांच में कार के हिस्सों से विस्फोटक के अंश भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले की तैयारी पिछले दो सालों से की जा रही थी। इस दौरान देश के कई हिस्सों से संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और कहा कि इस हमले के पीछे जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई हैं और जांच के दायरे को और बढ़ाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button