दिल्ली ब्लास्ट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, धमाके से हिला इलाका

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक कार अचानक जोरदार धमाके से फट जाती है और आसपास अफरा-तफरी मच जाती है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके की इमारतें तक हिल गईं।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री थी। धमाके में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।

दिल्ली पुलिस ने अब तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकी साजिश से जुड़ा मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button