दिल्ली लाल किला धमाका: 10 की मौत, छत्तीसगढ़ की कार भी मिली मौके पर – जांच में नया खुलासा

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट एक आई-20 कार में हुआ था। जांच के दौरान एक छत्तीसगढ़ की गाड़ी भी घटनास्थल के पास खड़ी मिली, जिसे काफी नुकसान पहुंचा है। यह मारुति फ्रॉन्क्स कार रायपुर के स्काई ऑटोमोबाइल से खरीदी गई थी और इसके मालिक बालोद जिले के सिरी गांव निवासी प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं।

रिकॉर्ड के अनुसार, गाड़ी से जुड़ा मोबाइल नंबर रायपुर के अभिषेक साहू का है। बताया जा रहा है कि प्रशांत बघेल का छोटा भाई यह कार दिल्ली में सेल्फ ड्राइव सर्विस में चला रहा था।

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस धमाके को संभावित फिदायीन हमला मान रही हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाके वाली आई-20 कार को पुलवामा के तारिक नामक व्यक्ति ने खरीदा था और इसमें कथित आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार थे।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और छत्तीसगढ़ के वाहन से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई