दिल्ली धमाके में 9 की मौत, डॉक्टर उमर निकला मास्टरमाइंड – पुलवामा से था आतंकी कनेक्शन

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में यह फिदायीन हमला बताया जा रहा है, जिसका मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक उमर पेशे से डॉक्टर था और पुलवामा के कोइल इलाके का रहने वाला था। उसने साल 2017 में श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की थी। बताया जा रहा है कि उमर पिछले कुछ समय से पुलिस की रडार पर था और उस पर आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप थे।

धमाके के बाद पुलिस ने उमर की मां और भाई को हिरासत में लिया है। वहीं उमर की भाभी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ दिन पहले उमर ने फोन कर कहा था कि वह लाइब्रेरी में बिजी है और बार-बार कॉल न किया जाए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर एक बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जिसमें डॉक्टर शाहीना का नाम भी सामने आया है। शाहीना को जैश-ए-मोहम्मद के भारत में महिला विंग “जमात उल मोमीनात” की जिम्मेदारी दी गई थी। यह विंग पाकिस्तान में मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के निर्देश में काम करता है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस, एनआईए और इंटेलिजेंस एजेंसियां मिलकर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई