Breaking: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, एक की मौत – कई घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास आज शाम एक तेज धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाका एक खड़ी कार में हुआ, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग की चपेट में पास में खड़ी तीन और गाड़ियां भी आ गईं और जलकर खाक हो गईं।

धमाका होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, कुल 3 से 4 वाहनों में आग लगी थी, जिन्हें बुझा दिया गया है।

अभी तक धमाके की वजह साफ नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यह सीएनजी लीक होने से हुआ हादसा भी हो सकता है, लेकिन जांच जारी है। स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और हर एंगल से जांच कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह सचिव और गृह विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button