6 महीने से फरार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर। शहर की पुलिस ने आखिरकार 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थानों में कई गंभीर मामले दर्ज थे, जिनमें आर्म्स एक्ट, छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम और बी.एन.एस. की धाराएं शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, वीरेन्द्र तोमर और उसका भाई रोहित सिंह तोमर घटना के बाद से लगातार फरार थे। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन या किसी भी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दिया था और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमों को राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर भेजा गया था। लंबे प्रयासों के बाद टीम ने ग्वालियर में वीरेन्द्र तोमर को लोकेट किया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई थी। वहीं, आरोपियों की संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की प्रक्रिया भी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी, साईं विला भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर का निवासी है। पुलिस अब उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है, जबकि उसके भाई रोहित तोमर की तलाश जारी है।

IMG 4935 IMG 4934 IMG 4933

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई