छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग को 1009 नए पदों की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1009 नए पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। इन पदों में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेजों के लिए विभिन्न श्रेणियों की रिक्तियाँ शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि इन नई भर्तियों से राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य हित में बड़ा कदम बताया है।





