Railway’s Negligence: रेलवे प्रशासन की एक और बड़ी लापरवाही आई सामने
Railway's Negligence: एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आमने-सामने

बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक बड़ा हादसा टल गया जब एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन आमने-सामने आ गईं। (Railway’s Negligence)बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन के आगे और पीछे दोनों ओर मालगाड़ियां खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यात्रियों में दहशत,Railway’s Negligence
अचानक इस स्थिति को देख कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए और मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते रेलकर्मियों की सतर्कता से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं





