Expressed Grief: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष नसीम खान के घर पहुंचकर जताया शोक

Expressed Grief: महंत ने नसीम खान एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया

बिलासपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीम खान (रॉयल बिल्डकॉम) के पिता का बीते सप्ताह दुखद निधन हो गया था।(Expressed Grief) बुधवार को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बिलासपुर प्रवास के दौरान गमगीन परिवार से मिलने उनके निवास तोरवा पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।

महंत ने नसीम खान एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया

महंत ने नसीम खान एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। (Expressed Grief) उन्होंने कहा कि नसीम खान के पिता एक सम्मानित और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनका जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत 5 नवंबर को बिलासपुर में रेल दुर्घटना में घायल यात्रियों से मिलने पहुंचे थे। अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के बाद उन्होंने कोरबा रवाना होने से पूर्व नसीम खान के घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अग्रवाल, पूर्व महापौर रामशरण यादव, कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, पार्षद इब्राहिम खान, बंटी सिंह, राजा व्यास सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button