दीपक बैज: सिम्स अस्पताल में घायल यात्रियों से मिले दीपक बैज, बोले – जल्द ठीक होंगे सभी मरीज

रेल हादसे पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष – “यह बड़ी लापरवाही है, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई”

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए भीषण रेल हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज और हर संभव मदद दी जाएगी ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

“यह बड़ी लापरवाही है, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई”

दीपक बैज ने हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए इसे बेहद गंभीर लापरवाही करार दिया।  उन्होंने कहा कि एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी का परिचालन हो रहा था, फिर भी उसी पटरी पर यात्री ट्रेन को अनुमति दी गई, जो बड़ी गलती है। उन्होंने मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और मृतकों और घायलों के परिजनों को सरकार तुरंत सहायता प्रदान करे..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button