Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नवा रायपुर में तैयार हुआ नया विधानसभा भवन: राष्ट्रपति भवन जैसी झलक, बस्तर-सुरगुजा आर्ट से सजा, इको-फ्रेंडली डिजाइन में दिखेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे। 20.78 हेक्टेयर में फैला यह भव्य भवन इको-फ्रेंडली डिजाइन में बनाया गया है और इसकी झलक राष्ट्रपति भवन जैसी दिखाई देती है। भवन की नींव वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी और अब लगभग पांच साल बाद यह पूरी तरह तैयार है।

नए विधानसभा भवन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक झलक देखने को मिलेगी। भवन के कॉरिडोर को बस्तर और सरगुजा आर्ट से सजाया गया है, जबकि अंदर धान की बालियों पर आधारित आर्ट वर्क किया गया है। पूरे परिसर में हरियाली और ग्रीन लैंडस्केप की व्यवस्था की गई है। यहां जल एवं ऊर्जा संरक्षण की तकनीकें अपनाई गई हैं जिससे यह भवन पर्यावरण के अनुकूल माना जा रहा है।

भवन में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं — ब्लॉक A सचिवालय के लिए, ब्लॉक B मुख्य सदन के लिए और ब्लॉक C में मंत्रियों एवं विधायकों के कक्ष हैं। सदन की सिटिंग कैपेसिटी 120 विधायकों की रखी गई है ताकि भविष्य में सीटें बढ़ने पर भी सुविधा बनी रहे। भवन में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मंत्रियों के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं।

नई विधानसभा की लागत लगभग 273 करोड़ रुपये आई है। भवन में आधुनिक सुविधाएं जैसे सेंट्रल हॉल, आर्ट गैलरी, मीडिया लाउंज, हाईटेक लाइब्रेरी, 500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और तीन प्रकार के अस्पताल (एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक) शामिल हैं।

विशेष बात यह है कि यहां पुरुषों, महिलाओं, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। विधानसभा परिसर में पूर्व विधायकों के लिए भी बैठक व्यवस्था की गई है।

यह नया भवन नवा रायपुर के मंत्रालय और संचालनालय के निकट स्थित है, जिससे सभी प्रशासनिक इकाइयां एक ही सर्कल में आ गई हैं। इससे विधायकों और अधिकारियों की आवाजाही में सुविधा होगी। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वास्तुकला, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के संयोजन से यह नया विधानसभा भवन राज्य की पहचान बनने जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई