मस्तूरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, बीजेपी नेता के ससुर समेत दो घायल

बिलासपुर। मस्तूरी इलाके में मंगलवार को जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के ऑफिस में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक ऑफिस में घुसकर गोलीबारी कर दी।
इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं — जिनमें बीजेपी नेता रोशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और रवि सिंह शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर रेफर किया गया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि हमलावर फायरिंग के बाद बाइक से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रही है।





