दो साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा: अवैध संबंध के शक में की गई थी विनोद महंत की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने दो साल पुराने अंधे कत्ल केस का पर्दाफाश कर लिया है। यह मामला साल 2023 का है, जब रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव मिला था। शव की हालत बेहद खराब थी — हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे।

डॉक्टर की रिपोर्ट में मौत का कारण गंभीर चोटें बताई गईं। काफी समय तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में पता चला कि वह हेमु नगर निवासी विनोद महंत था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का एक महिला से संबंध था। इसी बात पर दो युवकों को शक हुआ और उन्होंने गुस्से में आकर विनोद की लोहे की रॉड से पिटाई की। मृत समझकर दोनों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, लेकिन जब विनोद में हलचल हुई तो पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button