सरकार उत्सव में व्यस्त, अस्पतालों में दवाइयां नहीं – दीपक बैज का आरोप

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय सरकार प्रधानमंत्री मोदी के दौरे और राज्योत्सव के नाम पर फाइव स्टार तैयारियों में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जबकि गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा तक नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो मुफ्त जांच योजना शुरू की थी, उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाहारा) में अब मरीजों से एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए ढाई से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि पहले ये जांचें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त होती थीं। अब जांच के लिए मरीजों को भर्ती होना जरूरी कर दिया गया है, जिससे ओपीडी मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। टिटनेस, एंटी रैबीज, दर्द निवारक जैसी जरूरी दवाइयां और इंजेक्शन तक नहीं मिल रहे। रायपुर के 16 अर्बन हेल्थ सेंटरों में से किसी में भी दवाई या इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। यह साबित करता है कि सरकार की प्राथमिकता में लोगों का स्वास्थ्य नहीं बल्कि उत्सव मनाना है।

राज्योत्सव के कार्यक्रमों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार राज्य स्थापना दिवस पर बॉलीवुड और बाहरी कलाकारों को बुला रही है, जबकि स्थानीय कलाकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें भी समान मानदेय दिया जाए।

आवास योजना को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 18 लाख आवास देने का वादा किया था, लेकिन अब तक वादे पूरे नहीं हुए। केंद्र ने 50 हजार आवासों की स्वीकृति दी थी, पर राज्य सरकार ने केवल 11 हजार पात्र हितग्राहियों के नाम भेजे, जो केवल 23 प्रतिशत है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार गरीबों को आवास देने के मामले में गंभीर नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई