छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर और रायपुर संभाग में अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई है। बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण हो रहा है, जो दक्षिण-पूर्व दिशा से नमी खींच रहा है।
मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं प्रशासन ने भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। कुछ क्षेत्रों में हल्की ठंडक भी महसूस की जा सकती है।





