उत्तर बस्तर में 50 नक्सलियों के साथ सीसी मेंबर रामधेर ने किया आत्मसमर्पण, ईनाम राशि 50 लाख रुपए

पखांजूर। उत्तर बस्तर के महला कैम्प में सक्रिय सीसी मेंबर रामधेर ने अपने 50 नक्सली साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों पर कुल 50 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। रामधेर का आत्मसमर्पण नक्सली संगठन पर उसकी पकड़ को दर्शाता है।

महला कैम्प पखांजूर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है। रामधेर ने नक्सली विचारधारा को त्यागकर समाज की मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया। उनके साथियों में कई नक्सली शामिल हैं, जो अब सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करेंगे।

इससे पहले 17 अक्टूबर को बस्तर पुलिस लाइन ग्राउंड में 210 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया था। उस मौके पर सभी नक्सलियों का फूल और संविधान की पुस्तक के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव भी उपस्थित थे।

उस समय वरिष्ठ माओवादी नेताओं सहित केंद्रीय समिति सदस्य रुपेश उर्फ सतीश, भास्कर उर्फ राजमन मंडावी, रनिता, राजू सलाम, धन्नू वेट्टी उर्फ संतू और क्षेत्रीय समिति सदस्य रतन एलम ने भी आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने 153 हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे थे, जिनमें AK-47, SLR, INSAS, कार्बाइन और बैरल ग्रेनेड लॉन्चर शामिल थे।

रामधेर और उनके साथियों का यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button