त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई 170 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

बिलासपुर। त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 170 फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस और मेमू/पैसेंजर ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा, अन्य रेलवे जोनों की 223 विशेष ट्रेनें भी इस क्षेत्र से होकर गुजरेंगी, जिससे यहां के यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन पर नजर रखने के लिए मुख्यालय और मंडलों में 24 घंटे काम करने वाले वार रूम बनाए हैं। अधिकारी लगातार स्टेशनों की स्थिति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रमुख स्टेशनों पर निगरानी रखी जा रही है।

भीड़भाड़ को संभालने के लिए बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ और शहडोल सहित प्रमुख स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई