सरगुजा में पटवारी ने जमीन बेचने के नाम पर शिक्षकों से की 14 लाख की ठगी, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले में एक हल्का पटवारी ने जमीन बिक्री के नाम पर शिक्षकों से 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी पटवारी जीवन प्रकाश एक्का ने शिक्षकों को एक महिला की जमीन बेचने का झांसा दिया और रकम लेने के बाद रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम करौली निवासी शिक्षक मुनेश्वर राम पैकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके साथी शिक्षक अनुक दास को पटवारी ने गांव की महिला हिरमनिया की जमीन बिक्री का प्रस्ताव दिया था। कुल 16 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसके बाद शिक्षकों ने 26 दिसंबर 2024 को नौ लाख रुपये नकद आरोपी को सौंप दिए। पटवारी ने खुद और कथित विक्रेता हिरमनिया के नाम से स्टांप पेपर तैयार किए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई।

कुछ दिनों बाद आरोपी ने महिला के बीमार होने का बहाना बनाते हुए शिक्षकों से और 5.12 लाख रुपये ले लिए। जब शिक्षकों ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया, तो पटवारी टालमटोल करता रहा। संदेह होने पर जब शिक्षकों ने वास्तविक जमीन मालिक हिरमनिया से संपर्क किया, तो उसने बताया कि उसने कोई जमीन नहीं बेची है और न ही पटवारी को इस संबंध में कोई अधिकार दिया है।

शिकायत मिलने पर धौरपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। जांच में आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पुलिस ने जीवन प्रकाश एक्का को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शिक्षकों से ठगी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से स्टांप पेपर की प्रतियां जब्त कीं और न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई