शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी स्नेहा गिरिपूंजे को डीएसपी पद की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी स्नेहा गिरिपूंजे को अनुकंपा के आधार पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी थी।

एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे 9 जून 2025 को सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनकी शहादत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया था।

स्नेहा गिरिपूंजे ने कहा कि वे किसी अन्य विभाग में जा सकती थीं, लेकिन उन्होंने पुलिस सेवा को ही चुना, क्योंकि यह वही विभाग है जिसे वे सबसे अच्छी तरह समझती हैं। उनका कहना है कि वर्दी उन्हें हमेशा अपने शहीद पति के करीब रखेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button