गाजियाबाद में सर्किल रेट बढ़ने से पहले खरीदे घर, GDA की शानदार स्कीम, नहीं होगी लोन कराने की टेंशन 

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद में सितंबर के पहले हफ्ते से प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. नए सर्किल रेट सितंबर के पहले हफ्ते में लागू हो सकते हैं. ऐसे में आप जीडीए द्वारा एक सितंबर को आयोजित किए जा रहे शिविर में भाग लेकर अपने लिए आशियाना खरीद सकते हैं. कैंप में भाग लेने वाले खरीदारों को जीडीए द्वारा मौके पर ले जाकर फ्लैट दिखाए जाएंगे.

फ्लैट खरीदने के लिए लोन भी उपलब्धः यदि खरीदार को फ्लैट पसंद आता है तो मौके पर ही जीडीए द्वारा फ्लैट का आवंटन किया जा सकेगा. यदि खरीदार को फ्लैट खरीदने के लिए लोन की आवश्यकता होगी तो लोन उपलब्ध कराने के लिए शिविर में ही विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. मौके पर ही खरीदार लोन के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे.

रविवार, 1 सितंबर 2024 को मोदीनगर के संजयपुरी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पहले आओ पहले पाओ योजना के आधार पर जीडीए द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. संजयपुरी में सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक कैंप का आयोजन किया जाएगा. खरीदारों को तत्काल ही फ्लैट का आवंटन किया जाएगा. खरीदार मौके पर जाकर फ्लैट देख भी सकते हैं. शिविर में ऑनलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. खरीदार शिविर में ही फ्लैट खरीदने के लिए धनराशि जमा कर सकते हैं. शिविर में कई बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. मौके पर ही लोन से संबंधित सुविधा भी खरीदारों को उपलब्ध कराई जाएगी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button