बिहार चुनाव: CM विष्णुदेव साय ने तारापुर में किया सम्राट चौधरी के लिए प्रचार, कहा – NDA की जीत तय

रायपुर/दिल्ली। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में प्रचार किया।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और विश्वास का जो मार्ग बना है, वही बिहार की जनता में उत्साह के रूप में दिख रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें।

साय ने कहा, “बिहार में एनडीए की भारी बहुमत से जीत तय है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन इसकी गवाही दे रहा है।”

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई