बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद: कई बड़े नेताओं ने भरा नामांकन, सीएम विष्णुदेव साय और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

रायपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज गुरुवार को तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी और रामकृपाल यादव समेत कई बड़े नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने लगातार विकास किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद भी बिहार को मिल रहा है। NDA को यहां भारी सफलता मिलेगी।”

आज नामांकन के दौरान कई राज्यों के बड़े नेता भी मौजूद रहे।

तेज प्रताप यादव (RJD से निष्कासित होकर अपनी नई पार्टी से) ने महुआ सीट से नामांकन किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर की तारापुर सीट से नामांकन भरा।

जेडीयू मंत्री विजय कुमार चौधरी ने समस्तीपुर की सरायरंजन सीट से पर्चा दाखिल किया।

वहीं बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने पटना की दानापुर सीट से नामांकन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

योगी आदित्यनाथ बाद में सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार आलोक रंजन के नामांकन में भी हिस्सा लिया।

बिहार में अब चुनावी माहौल गरमाने लगा है, सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है और प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button