रायपुर में 42 टंकियों से जल आपूर्ति बाधित, 16 अक्टूबर को 6 घंटे शटडाउन

रायपुर। शहर के 75 फीसदी इलाकों में 16 अक्टूबर की शाम पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य के कारण 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इसका असर फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा, जिससे शहर की 42 पानी टंकियां समय पर भर नहीं पाएंगी। संधारण कार्य पूरा होने के बाद निगम का जल विभाग शाम 5 बजे से प्रभावित टंकियों को भरना शुरू करेगा और 17 अक्टूबर की सुबह से नियमित जल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र के अनुसार, 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और 80 एमएलडी के नए प्लांट से भरने वाली 42 टंकियां इस कार्य से प्रभावित होंगी। प्रभावित टंकियों में डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी, श्याम नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कैचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा, बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग शामिल हैं।

नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर डिमांड पर पानी टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि 16 अक्टूबर की सुबह नियमित जल आपूर्ति के दौरान शाम के लिए पानी बचाकर रखें। संधारण कार्य के दौरान शहर के अन्य जलागार और पावर पंप से जल आपूर्ति यथावत रहेगी। निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शहरवासियों को सुरक्षित और संयमित जल उपयोग के लिए चेताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई