बीजापुर में नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट, कोबरा जवान घायल – हालत अब सामान्य

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर इलाके में शनिवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में धमाका हो गया। इस विस्फोट में कोबरा 206 बटालियन का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, एफओबी पुजारी कांकेर से कोबरा टीम एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी, तभी रास्ते में यह विस्फोट हुआ। घायल जवान को तुरंत सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि जवान की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही को निशाना बनाने के लिए यह आईईडी लगाई थी।





