राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुई नारायणपुर की डॉ. रत्ना नशीने, CM साय ने दी बधाई

रायपुर: नारायणपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता और NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. रत्ना को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह सम्मान न केवल उनके समर्पण और मेहनत की पहचान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का पल है।
डॉ. रत्ना नशीने और उनकी टीम ने नारायणपुर और ओरछा जैसे दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में स्वच्छता, रक्तदान, जैविक खेती, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण जैसे कई अभियान चलाकर समाज में नई चेतना पैदा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रत्ना और उनकी टीम की यह उपलब्धि यह दिखाती है कि अबूझमाड़ की धरती पर भी परिवर्तन की नई कहानी लिखी जा रही है।





