बिलासपुर एयरपोर्ट पर घटी उड़ानों की संख्या, यात्रियों में नाराजगी

केंद्र सरकार की कंपनी एलायंस एयर द्वारा जारी विंटर शेड्यूल में बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में कटौती की गई है। अब दिल्ली के लिए केवल सप्ताह में तीन उड़ानें ही रहेंगी, जिनमें से एक उड़ान प्रयागराज होकर जाएगी। वहीं जबलपुर और प्रयागराज की सीधी उड़ानों में भी कमी की गई है।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कोई भी फ्लाइट नहीं होने से एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा रहता है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलायंस एयर के इस विंटर शेड्यूल को अव्यवहारिक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समिति ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

समिति का कहना है कि पिछले महीने ही केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू से बिलासपुर में हवाई सुविधा विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन अब उड़ानों में कटौती करना छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के साथ अन्याय है। समिति ने आग्रह किया है कि मंत्री तोखन साहू इस मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्री और एलायंस एयर के सीईओ से तुरंत बात करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button