हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पर कलेक्टर की सख्ती, डीईओ समेत चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने पर अब कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय तांडे, सहायक संचालक रघुवीर सिंह राठौर, सहायक ग्रेड-2 सुनील यादव और सहायक ग्रेड-3 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह मामला मस्तूरी ब्लॉक के चिल्हाटी प्राथमिक शाला के शिक्षक बलभद्र वर्मा से जुड़ा है। शिक्षक का तबादला चिल्हाटी से बिल्हा ब्लॉक में किया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि शिक्षक अपने तबादले को लेकर सक्षम अधिकारी के समक्ष अभ्यावेदन दें और विभाग उस पर जल्द निर्णय ले। लेकिन कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शिक्षा विभाग ने अभ्यावेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं होने पर शिक्षक ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की। शिकायत पर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना गंभीर लापरवाही है और यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सरकारी विभागों में न्यायालय के आदेशों का पालन समय पर क्यों नहीं होता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई