Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

ध्रुव जुरेल के शतक से बढ़ी टीम इंडिया में टक्कर, पंत की वापसी के बाद भी नहीं जाएगी जगह!

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़कर सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिससे भारत ने पहली पारी में मजबूत स्थिति हासिल की। जुरेल का यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए नई चुनौती बन गया है, क्योंकि अब सवाल उठने लगे हैं कि ऋषभ पंत की वापसी के बाद टीम में किसे जगह मिलेगी।

दरअसल, जुरेल को खेलने का मौका इसलिए मिला क्योंकि ऋषभ पंत चोट के चलते सीरीज से बाहर हैं। लेकिन जुरेल ने न सिर्फ विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया बल्कि बल्ले से भी खुद को साबित किया। अब पंत के ठीक होने और टीम में लौटने के बाद चयनकर्ताओं को कठिन फैसला लेना पड़ सकता है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी भूमिका में मजबूत हैं।

इस बीच, जुरेल के प्रदर्शन ने युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन पर दबाव बढ़ा दिया है। सुदर्शन ने अब तक 4 टेस्ट में 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है और अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में मात्र 7 रन पर आउट हो गए। ऐसे में अगर उनका प्रदर्शन यूं ही फीका रहा, तो जुरेल को बतौर बल्लेबाज भी टीम में बनाए रखा जा सकता है।

ध्रुव जुरेल ने अब तक अपने 6 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 380 रन बनाए हैं, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका औसत 47.50 का है। विकेट के पीछे भी उन्होंने शानदार कीपिंग करते हुए 12 कैच और 2 स्टंपिंग की हैं।

जुरेल का यह प्रदर्शन यह साबित करता है कि वे सिर्फ पंत की गैरमौजूदगी में विकल्प नहीं हैं, बल्कि भविष्य में टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक भरोसेमंद खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य, तकनीक और आत्मविश्वास दिखा, जिसने उन्हें क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का केंद्र बना दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई