सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली? अनिल कपूर बनेगे फिर नाना

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में हैं। हालांकि, अभी तक सोनम कपूर या उनके परिवार की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार, सोनम और आनंद जल्द ही अपनी इस खुशखबरी को सभी के साथ साझा करने की तैयारी कर रहे हैं। परिवार में इस समय बेहद उत्साह और खुशी का माहौल है। सोनम कपूर ने हाल ही में यह भी कहा था कि वह साल 2025 की अंतिम तिमाही में फिल्मों में वापसी करेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि मां बनने के बाद ही वह अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगी।
सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मां बनने के बाद अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “मैंने मातृत्व को जीने के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था। बेटे के साथ हर पल को महसूस करना मेरे जीवन का सबसे संतोषजनक अनुभव रहा है। अब मैं फिर से काम करने के लिए तैयार हूं।” सोनम ने आगे कहा कि अब वह ऐसे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं, जिनमें महिला किरदार को कई स्तरों पर दिखाया जा सके।
फिलहाल सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर आधिकारिक बयान का इंतजार है। जब तक वह और आनंद आहूजा इस पर खुलकर कुछ नहीं कहते, तब तक फैंस को इंतजार करना होगा। सोनम को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में देखा गया था।
अगर खबर सच साबित होती है तो यह न सिर्फ कपूर परिवार बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद खास पल होगा। अनिल कपूर दूसरी बार नाना बनने वाले हैं और परिवार में एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं।





