Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिहार की मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं 14 लाख नए मतदाता, आज जारी होगी नई लिस्ट

दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा हो गया है और मंगलवार को चुनाव आयोग नई सूची जारी करेगा। आयोग के मुताबिक इस बार लगभग 14 लाख नए मतदाता सूची में जोड़े जा सकते हैं। नई सूची में करीब 7.30 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल होने का अनुमान है।

एसआईआर से पहले बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख लोगों के नाम सूची से हटाए गए। इनमें 22 लाख से अधिक मृत मतदाता, करीब 35 लाख स्थायी रूप से विस्थापित और सात लाख से अधिक ऐसे लोग शामिल थे जिनके नाम दो जगह दर्ज पाए गए थे। आयोग ने इस प्रक्रिया को पहले चरण में पूरा किया।

आयोग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नई मतदाता सूची के जारी होते ही इसे राज्य के सभी राजनीतिक दलों को पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही इसे ऑनलाइन भी जारी किया जाएगा ताकि कोई भी मतदाता आसानी से अपना नाम खोज सके। यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के पास भी उपलब्ध होगी।

यदि किसी मतदाता को सूची में नाम को लेकर आपत्ति है, तो वह इसे जिला निर्वाचन अधिकारी के पास दर्ज करा सकता है। वहीं, यदि वहां से भी समाधान नहीं होता तो राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास चुनौती दी जा सकती है।

चुनाव आयोग का कहना है कि नई सूची अधिक पारदर्शी और शुद्ध होगी। इससे मृत और डुप्लीकेट नामों को हटाकर मतदान प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष बनाया जा सकेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई