अहिल्यानगर रंगोली विवाद पर हिंसा, 30 गिरफ्तार; CM फडणवीस बोले- समाज बांटने की कोशिश

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में नवरात्रि के दौरान धार्मिक रंगोली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विवादित रंगोली में आपत्तिजनक तत्व शामिल किए जाने की शिकायत के बाद माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते हिंसा भड़क गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी तरह की नई घटना न हो।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने इसे एक साजिश बताते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए।





