प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

सूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों पर गाज गिरी है। जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले ने दोनों सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर ग्राम पंचायत सचिव रामकुमार सिंह और बेलटिकरी ग्राम पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा पीढा को योजना के तहत 390 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन अब तक सिर्फ 98 आवास ही पूरे हो पाए, जबकि 292 आवास अधूरे रह गए।
कार्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई की और दोनों सचिवों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।





