छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों को स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर लिस्ट में जगह

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी-एल्सेवियर द्वारा तैयार किए गए वैश्विक डाटाबेस में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की सूची में छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों ने जगह बनाई है। इसमें पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के 6 प्रोफेसर हैं, एक विज्ञानी बलरामपुर जिले के डॉ. सचिन गुप्ता हैं, वहीं कोलंबिया इंस्टीट्यूट की डॉ. बीना का नाम चौथी बार शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों ने विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई है। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) के छह प्राध्यापकों को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) द्वारा तैयार और एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित वैश्विक डाटाबेस में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों में शामिल किया गया है।
सूची में फार्मेसी विभाग के पांच और रसायन शास्त्र विभाग से एक प्रोफेसर का नाम है। इस सूची में बलरामपुर जिले के डॉ. सचिन गुप्ता को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। साथ ही कोलंबिया इंस्टीट्यूट की डॉ. बीना का नाम इस लिस्ट में चौथी बार शामिल किया गया है। स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की यह सूची विश्व की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में से एक है, जिसे शोध उत्पादकता, शोध पत्रों की गुणवत्ता, प्रभाव कारक और वैश्विक उद्धरण जैसे मानकीकृत संकेतकों के आधार पर तैयार किया जाता है। इस सूची में स्थान प्राप्त करना उत्कृष्ट शोध योगदान और वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता की पहचान है।





