अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर लग सकती है मुहर, कल रवाना होंगे पीयूष गोयल

दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में नई उम्मीद की किरण दिख रही है। दोनों देशों के बीच लंबित पड़ी ट्रेड डील पर फिर से बातचीत शुरू होने जा रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 22 सितंबर को अमेरिका रवाना होंगे। उनके साथ स्पेशल सचिव राजेश अग्रवाल भी अमेरिकी दौरे पर जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, भारत का प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी टीम से मुलाकात करेगा और दोनों पक्ष इस डील को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका ने हाल ही में भारतीय आईटी सेक्टर को बड़ा झटका देते हुए H1-B वीजा फीस को 1,00,000 डॉलर तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से भारतीय तकनीकी कंपनियों पर सीधा असर पड़ सकता है। बता दें कि 16 सितंबर को भारत के राजेश अग्रवाल और अमेरिका के ब्रेनडन लिंच की टीमों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें सकारात्मक संकेत मिले थे। अब केंद्रीय मंत्री के स्तर पर यह मुलाकात होने जा रही है, जिसे लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद यह पहली बार है जब कोई केंद्रीय मंत्री सीधे वार्ता के लिए अमेरिका जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह ट्रेड डील सफल होती है तो न केवल द्विपक्षीय व्यापार में नई ऊर्जा आएगी, बल्कि दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में भी मजबूती देखने को मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई