रायपुर में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदर्शनों पर बवाल, नेताओं पर केस दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में छात्र और युवा राजनीति को लेकर दो बड़ी घटनाएं सुर्खियों में हैं। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने दोनों संगठनों के नेताओं पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पहला मामला खेल संचालनालय के कथित घोटाले को लेकर हुआ। यूथ कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन पुलिस ने इस प्रदर्शन को अवैध मानते हुए यूथ कांग्रेस नेता भावेश शुक्ला समेत कई पदाधिकारियों पर अपराध दर्ज किया। सरस्वती नगर थाने में भावेश शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्यालय में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दूसरी घटना रायपुर के गजानंद इंस्टीट्यूट में हुई, जहां एनएसयूआई नेताओं ने संस्थान के खिलाफ तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि संस्थान संचालक छात्रों से पैसे लेकर डिग्रियां बेच रहे थे और रकम वापस करने से इंकार कर रहे थे। इससे नाराज होकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संस्थान का घेराव किया और विरोध जताया।

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना अधिकार है, लेकिन अगर वह हिंसक या अव्यवस्थित हो जाए तो कार्रवाई जरूरी होती है। उन्होंने साफ किया कि दोनों मामलों में कानून के मुताबिक जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई