बालोद में CRPF जवानों से भरी बस पलटी, 4 गंभीर घायल, ड्राइवर फरार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार की देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। रायपुर से छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई। घायलों को तुरंत शहीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, लगभग 16 CRPF जवान छुट्टी मनाकर भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौट रहे थे। ये सभी पायल ट्रैवल्स की यात्री बस में सवार थे। बस में जवानों के अलावा करीब 15 आम यात्री भी मौजूद थे। इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे। रात करीब 12:15 बजे, शिकारीटोला गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 4 आम यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक CRPF जवान के हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं, बस का चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद घायल यात्रियों और जवानों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, CRPF जवानों के सामान और मोबाइल बस के नीचे दब गए। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर है, लेकिन नियंत्रण में है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई