Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

EVM पर अब उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और बड़े अक्षरों में नाम: बिहार चुनाव से शुरुआत

दिल्ली। चुनाव आयोग (EC) ने EVM बैलेट पेपर में मतदाताओं की सुविधा और स्पष्टता बढ़ाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब उम्मीदवारों की रंगीन फोटो बैलेट पेपर पर छापी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों और नोटा के नाम बड़े अक्षरों में और फॉन्ट साइज 30 के बोल्ड फॉन्ट में होंगे, ताकि वोटर उन्हें आसानी से पढ़ और पहचान सके।

EC ने बताया कि उम्मीदवारों के क्रमांक अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप (1,2,3…) में और भारतीय अंकों में छापे जाएंगे। बैलेट पेपर की छपाई 70 जीएसएम पेपर पर होगी। विधानसभा चुनावों के लिए विशेष RGB वाले गुलाबी रंग का पेपर इस्तेमाल किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक समान फॉन्ट प्रकार और साइज में होंगे।

निर्वाचन आयोग ने यह भी बताया कि पिछले छह महीनों में मतदाताओं की सुविधा और चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कुल 28 पहल की गई हैं। EVM बैलेट पेपर में अब भी उम्मीदवारों का नाम, चुनाव चिन्ह और फोटो होंगे, लेकिन अब इन्हें देखने और पहचानने में मतदाता को और आसानी होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, यह बदलाव बिहार विधानसभा चुनाव से लागू किया जाएगा। EVM डिजाइन और प्रिंटिंग के नियम, 1961 के नियम 49B में संशोधन कर इस सुधार को लागू किया गया है। आयोग का उद्देश्य मतदाताओं के लिए वोटिंग प्रक्रिया को सरल, स्पष्ट और सुविधाजनक बनाना है।

मतदाता अब मतदान से पहले उम्मीदवार की पहचान और क्रमांक आसानी से देख सकेंगे, जिससे चुनाव में सही उम्मीदवार को वोट देने में सुविधा होगी। इस पहल से चुनाव प्रक्रिया और पारदर्शिता में सुधार की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई