रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर 18 सितंबर से शुरू, रोजाना 2 हजार यात्रियों को राहत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रायपुर से राजिम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। 18 सितंबर से 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन रोजाना दोनों ओर से चलेगी, जिससे करीब 2 हजार से ज्यादा नियमित यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अभी तक 68760/68761 और 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें चल रही थीं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसका विस्तार राजिम तक किया गया है। नई स्पेशल ट्रेन 06767 का शुभारंभ 18 सितंबर को राजिम रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर से यह सेवा नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।

नई मेमू पैसेंजर ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे, जिनमें 6 सामान्य श्रेणी और 2 पावर कार शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सेवा खासकर कामकाजी लोगों और छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिन्हें अब तक अतिरिक्त साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।

राजिम क्षेत्र के लोगों को राजधानी रायपुर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि स्थानीय यात्रियों की दैनिक यात्रा भी आरामदायक और सुरक्षित बनेगी। रेलवे ने संकेत दिया है कि भविष्य में यात्रियों की बढ़ती जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य रूटों पर भी इसी तरह का विस्तार किया जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button